घरेलू उपायों को अपनाने से पेट दर्द, अपच, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है

खबर शेयर करें

By adopting home remedies, one can get relief from problems like stomach ache, indigestion, gas, flatulence and acidity.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पेट दर्द का सबसे आम कारण अपच है। क्योंकि जो भी आपने खाया है अगर वह ठीक से नहीं पचता है, तो आपको गैस व जहरीले बलगम की समस्या हो सकता है। वहीं आधा पचा हुआ खाना आपके शरीर की नाड़ियों में भी रूकाटव पैदा करता है। लंबे समय में अपच के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। हांलाकि कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से पेट दर्द, अपच, गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

कम भूख, अपच और दर्द में करें ये उपाय

एक चुटकी सोंठ, काली मिर्च, पिपली, हींग, सेंधा नमक- आधा छोटा चम्मच, काला नमक इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दिन में तीन बार इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्या जैसे कम भूख, अपच और पेट दर्द में राहत देती हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

पेट दर्द के घरेलू उपाय
पेट दर्द से निजात पाने के लिए अदरक को टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें सेंधा नमक और नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इसे धूप में सुखाकर एक बोतल में भर लें। फिर खाना खाने के बाद अदरक का एक टुकड़ा खा लें। इससे पाचन में सुधार होने के साथ ही पेट दर्द और गैस की समस्या में भी राहत मिलेगी।

गैस के साथ एसिडिटी होने पर

काली किशमिश, आंवला पाउडर, जीरा पाउडर, सौंफ के बीज, सूखा अदरक पाउडर, इलायची पाउडर इन सारी चीजों को पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीने से गैस व एसिडिटी से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

एसिडिटी और जलन होने पर
रात में सौंफ को एक गिलास पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी कम होती है और अम्लता को भी प्रभावी ढंग से कम करता है।

दस्त और पेचिश के दर्द में
दस्त और पेचिश के दर्द में 1 गिलास ताजा छाछ में 1 चम्मच जीरा पाउडर मिक्स कर उसका सेवन करने से आराम मिलता है। इसके अलावा दिन में दो बार 1 कप अनार का रस लेने से दर्द से आराम मिलता है और दस्त भी बंद हो जाते हैं।

पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय

  • पेट दर्द में नाभि क्षेत्र पर हींग का लेप लगाने से प्रभावी रूप से राहत मिलती है।
  • अगर आपको पेट दर्द कब्ज की समस्या लगातार रहती हैं, तो ऐसी स्थिति में रोजाना रात को गर्म पानी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440