चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से चेहरा पहले से ज्यादा साफ नजर आयेगा, जान लीजिए लगाने का सही तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अपनी त्वचा को निखारने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए बाजार में उपलब्ध फेस वॉश से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक कई सामग्रियों पर निर्भर रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी हेल्थ को तंदुरुस्त रखने वाला दूध आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है? चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से चेहरा पहले से ज्यादा साफ नजर आने लगता है। आइए आज हम आपको दूध बताते हैं कि त्वचा पर दूध लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

एक्ने का करे इलाज
बीबॉडीवाइज डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो बंद रोमछिद्रों को गहराई से क्लिंज करके गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। साथ ही एक्ने का कारण बनने वाले त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद बैक्टीरिया माइक्रोब्स का सफाया करता है। कच्चा दूध त्वचा पर लगाने से एक्ने, मुंहासों से प्रभावित हुए भाग जल्दी ठीक हो सकते हैं। साथ ही यह एक्जिमा का भी इलाज करता है।

स्किन टोनर की तरह काम करे
दूध में मॉइश्चराइजिंग एजेंट्स होते हैं। ऐसे में यह त्वचा के लिए बेहतरीन टोनर की तरह काम करता है। दूध को दही, हल्दी, शहद, बेसन आदि में मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। दूध से बने ये मास्क, स्किन को क्लिंज करके ग्लोइंग स्किन देने में मददगार होते हैं।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

त्वचा को मॉइस्चराइज करे
दूध, त्वचा के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें बायोटिन और अन्य मॉइस्चराइजिंग तत्व होते हैं जो आपकी सूखी, फटी, मुरझाई और परतदार त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। यह त्वचा की गहरी परतों में जाता है और आपकी त्वचा को अंदर से कंडीशनिंग और मॉइस्चराइजेशन देता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेशन भी प्रदान करता है और खुजली से छुटकारा पाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

त्वचा को एक्सफोलिएट करता है
कच्चे दूध में बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड नामक एक एक्सफोलिएटिंग एजेंट होता है, जो आपकी त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने में आपकी मदद करता है। कच्चे दूध में प्रोटीन भी पाया जाता है जो दाग-धब्बों को कम करता है और आपको चिकनी और चमकदार त्वचा देता है। आप अपनी त्वचा और छिद्रों को गहराई से एक्सफोलिएट करने के लिए दूध के साथ दानेदार चीनी मिला सकते हैं।

सनबर्न स्किन को ठीक करे
अत्यधिक धूप और यूवी ए और बी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। कच्चा दूध एक प्राकृतिक सनस्क्रीन और टैन रिवर्सिंग एजेंट के रूप में काम करता है। नियमित रूप से कच्चा दूध लगाने से क्षतिग्रस्त और धूप से झुलसी त्वचा ठीक हो जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440