मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम धामी लगा सकते हैं इन अहम फैसलों पर मुहर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी बजट सत्र से लेकर कई अहम फैसले हो सकते हैं। बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र के आयोजन को लेकर अहम निर्णय हो सकता है।

भाजपा-कांग्रेस विधायकों ने इस बार गैरसैंण के बजाए देहरादून में ही बजट सत्र की मांग रखी हुई है, जिस पर धामी कैबिनेट फैसला ले सकती है। बैठक में उपनल कर्मियों के पदों को अधिसंख्यक घोषित करने सहित कुछ मांगों पर फैसला हो सकता है।

राज्य की आबकारी नीति पर भी निर्णय हो सकता है। जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं, शहरी विकास, आवास व स्वास्थ्य के अलावा ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा संगठनात्मक दांव, 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में मिली जगह
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440