कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के स्वागत की रूपरेखा तय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर बंशीधर भगत का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को पार्टी संभाग कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के स्वागत की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मंत्री बनने के बाद श्री भगत 22 मार्च को पहली बार हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही स्वागत में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
बैठक में मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, दीपक मेहरा, तरूण बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, नवीन पंत, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, प्रतीभा जोशी, कंचन कश्यप, गीता जोशी, दीशांत टण्डन, ज्ञानेन्द्र जोशी, मधुकर श्रौत्रिय, प्रताप रैक्वाल, मुकेश ढींगरा, मनीष पाल, महबूब अली, सुधीर, कनिष्क ढींगरा, कपिल अग्रहरि, योगेश तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी का अफसरों को अल्टीमेटम: जनता की शिकायतें टालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440