कैबिनेट मंत्री ने किया हल्द्वानी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

खबर शेयर करें

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी: रेखा आर्या

समाचार सच, हल्द्वानी। आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों काठगोदाम-हैड़ाखान रोड, गौला पुल में हो रहे भू-कटान और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान का स्थलीय निरीक्षण किया।

वही उन्होंने काठगोदाम-हैड़ाखान रोड में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।वहीं उन्होंने गौला पुल और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में ठोस रणनीति के साथ आये और इसे रोकने के उचित समाधान बताएं ताकि त्वरित कार्य आरंभ किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है।
इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, महामंत्री नवीन जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तिरंगे में लिपटा घर लौटा उत्तराखंड का लाल, अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440