समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एस.एस.पी. नैनीताल के आदेशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशे की चेन को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबंस सिंह के दिशा- निर्देशन में पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र मैं जाकर अब स्थानीय युवा वॉलिंटियर्स की संजीवनी मित्र टीम, स्कूली बच्चों एवं नशे की लत से पीड़ित युवाओं को ना सिर्फ जागरूक कर रही है बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी नशे की कुरीतियों के प्रति जागरूक कर नैनीताल पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सही राह पर लाने का प्रयास भी कर रही है।
क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनय चौधरी के द्वारा नशे के विरुद्ध जंग में चोरगलिया थाना क्षेत्रांतर्गत नशे के खिलाफ पुलिस की नई पहल के तहत चोरगलिया क्षेत्र के विभिन्न युवा स्थानीय वॉलंटियर्स को साथ जोड़कर प्रारंभ में 30 स्थानीय युवाओं की टीम तैयार की गई। जो पुलिस के साथ मिलकर चोरगलिया क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, स्कूल के बच्चों में नशे के खिलाफ जन- जागरूकता लाएंगे तथा नशे की रोकथाम व अपराधियों पर कार्यवाही करने के लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग करेंगे।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा गठित स्थानीय युवाओं की ‘संजीवनी मित्र’ टीम को थाना चोरगलिया स्तर से तैयार की गई टी-शर्ट वितरित की गई। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा भी स्थानीय युवा वालंटियर्स को संबोधित कर उन्हे इस कार्य हेतु प्रोत्साहित करते हुए क्षेत्र के अन्य युवाओं को टीम में जोड़ने की अपील की गई जिससे नशे की चेन को अतिशीघ्र तोडा जा सके।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



