समाचार सच, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून अन्तर्गत कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत किये गये लाॅकडाउन एवं डेंगू-मलेरिया के उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया। जनपद के विभिन्न नगर निगम, नगर निकायों में आज स्वच्छता, फागिंग एवं सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आज पत्थरीबाग क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत् किये जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।
जनपद में आज नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु व्यापक स्वच्छता, फाॅगिंग, सेनिटाइजेशन अभियान के साथ ही जनमानस को उक्त बीमारियों के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद देहरादून के नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों यथा विकासनगर, डोईवाला, हरबर्टपुर, मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मुख्य सब्जी मंडी, एटीएम, बैंक, हाॅस्पिटल, दुकानें, बाजार, शाॅपिंक काम्पलेक्स माॅल आदि स्थानों पर सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 24 मोबाईल वैन के माध्यम से 132 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें वीरभद्र ऋषिकेश में 15 ली0, भरत विहार लेन न0 4 में 15 ली0, भागीरथी पुरम में 10 ली0, गीता नगर गली न.01 में 10 ली0, आवास विकास कालोनी में 15 ली0, वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 15 ली0 नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली0, सर्कुलर रोड़ में 10 ली0, कंलिगा कालोनी में 10 ली0, पूर्वी पटेलनगर में 15 ली0, खुड़़बुड़ा में 10 ली0, राम विहार बल्लपुर में 15 ली0 बसंत विहार में 15 ली0, ब्रहा्रम्पुरी में 10 ली, सहित कुल 180 ली0 दूध विक्रय किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा युथ क्लब बडोवाला शिमला बाईपास के 46 वाॅलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1468 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 20307 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। जला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 90 निराश्रित पशुओं जिसमें, 82 गौवंश एवं 8 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












