हवा में उछली कार, तीन बार पलटी… चार लोग गंभीर! दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार।
दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। रानीपुर झाल के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई फीट हवा में उछल गई और सड़क पर कई बार पलटती हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षतिग्रस्त वाहन में ही फंस गए। कार के पहिए तक टूटकर अलग हो गए। हादसे के बाद कार से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई।

राहगीरों ने दिखाई इंसानियत, कार में फंसे घायलों को निकाला
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ नंबर की कार रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रही थी। रानीपुर झाल के पास तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को, राजभवन से मिली हरी झंडी

जोरदार टक्कर के बाद कार हवा में उछली और सड़क पर तीन बार पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे से हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार प्रभावित रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026 : नवरात्रि के छठे दिन मां स्कंद माता की पूजा किस तरह करें जाने विधि, मंत्र, आरती और कथा

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस भीषण दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर पलटी हुई कार, अलग पड़ा उसका पहिया और क्षतिग्रस्त वाहन से निकलता धुआं दिखाई दे रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440