हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग में कार पेड़ से टकराई, एक मौत, जानवर को बचाने पर हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग में देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी अर्जुन यूएसए में क्रूज में नौकरी करता था। वह दो माह की छुट्टी पर 20 मई को घर आया था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोहियापुल निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट (26) पुत्र स्व.नैन सिंह अपने पड़ोसी यशपाल खोलिया के साथ मंगलवार रात किसी काम से कार से हल्द्वानी जा रहा था।

इसी दौरान चोरगलिया के जंगल में अचानक आए जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 कर्मियों ने दोनों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440