समाचार सच, देहरादून। आज करीब 12:30 बजे चौकी आशारोड़ी को सूचना मिली की एक गाड़ी में आरटीओ चेक पोस्ट के पास में आग लग गई है। इस सूचना पर तुरंत चौकी से पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया, तो एक मर्सिडीज नंबर यूके 07 डी 335 मर्सिडीज जी.एल.इ. में आग लग गई थी। जानकारी करने पर मर्सिडीज शोरूम के मैकेनिक जावेद जो कि मौके पर मौजूद मिले ने बताया कि यह कार कल सर्विस के लिए आई थी। आज सर्विस पूरी हो गई थी तो ट्रायल के लिए इसे यहां लेकर आए थे, वापस जा रहे थे तो इसमें अचानक आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस ने कार के मालिक राजू वर्मा (पंजाब ज्वेलर्स,राजपुर रोड) को इसकी सूचना दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












