बारातियों की कार गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गढ़वाल मंडल के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में बारातियों की कार गहरी खाई में गिर गयी। इस भीषण सड़क हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक शख्स घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद शवों व घायल को निकाला।
जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मरवाड़ी गांव रोड पर बारात में जा रहे लोगों की ऑल्टो कार दोपहर लगभग पौने तीन बजे अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी किनारे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। मृतकों में मोहन लाल, सोहन लाल, राम लाल शामिल हैं। यह सभी लोग भेटी गांव से कोट गांव शादी में जा रहे थे। चौथे घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेवश्वर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कार सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे गिरी है। हादसे की खबर सुनते ही भेटी गांव में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440