यहां हुआ 30 कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा, जानें वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायकि जांच की मांग को लेकर गुरूवार को जुलूस निकालने तथा निगम परिसर में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने 30 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमा में 18 नामजद व 10-12 अज्ञात लोग शामिल है।

भोटियापड़ाव के नगरकोटी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि कांग्रेसियों ने बिना अनुमति के नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार व घोटालों की न्यायकि जांच की मांग को लेकर गुरूवार को नैनीताल मार्ग में जुलूस निकालते हुए निगम परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया। कोराना महामारी के दौरान आदेशों की अवहेलना करने पर राहुल छिमवाल निवासी सुभाष नगर, नरेंद्र रोडू निवासी आवास विकास, ध्रुव कश्यप निवासी राजपुरा, रवि जोशी पार्षद निवासी बद्रीपुरा, राजेंद्र जीना पार्षद वार्ड नंबर, शकील सलमानी निवासी बनभूलपुरा, महेश चंद्रा पार्षद टनकपुर रोड, तस्लीम निवासी बनभूलपुरा, रोहित पार्षद अंबेडकरनगर, गुफरान निवासी लाइन नंबर, राज राजू रावत निवासी काठगोदाम, वरुण भाकुनी निवासी काठगोदाम, सतीश नैनवाल, नवीन पांडे निवासी काठगोदाम, गुड्डू वारसी बरेली रोड गोल्डन फर्नीचर के पास, तौफ़ीक़ निवासी ठोकर बनभूलपुरा, हेमंत शर्मा मोना, पिन्नू आर्य निवासी राजपुरा सहित 10-12 अन्य लोगों खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या धारा 147/ 341/ 269 /270 भादवि व 51 डी0एम0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डॉ. अंकिता चांदना ने युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर किया मंथन, बताया स्क्रीन टाइम का संतुलन क्यों जरूरी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440