बैंक के एमडी को जान से मारने की धमकी, हल्द्वानी निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय में एमडी को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी। साथ ही बैंक में सरकारी काम में बाधा भी डाली है। पीड़ित ने उक्त मामले में हल्द्वानी के एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

बैंक के एमडी पीसी तिवारी ने तहरीर में बताया कि पूरनपुर नैनवाल, हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र पांडे बैंक संबंधी किसी मामले में वार्ता करने कार्यालय पहुंचा। उनके कक्ष में पहुंचते ही उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440