समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र में लगा लोहे का जाल चोर काटकर ले उड़े। इस मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र में पानी की निकासी के लिए लोहे का जाल लगाया हुआ था। जिसे बीती रात चोरों ने काट लिया। इस बीच जाल को टैम्पो संख्या यूके 04टीए-4029 में लाद रहे तीन चोरों पर सिपाही की नजर पड़ गई। सिपाही ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टैम्पो लेकर गौलापार की तरफ भाग निकले। इस मामले में रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












