भाई के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बहिन ने कुछ युवकों द्वारा जन्मदिन मनाने गए अपने भाई के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में चंद्रावती कॉलोनी छोटी मुखानी निवासी महिला का कहना था कि उसका भाई जितेंद्र सनवाल बीती 21 अगस्त को अपने दोस्त योगेश पांगती के जन्मदिन पर रौसिला स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था। जहां शुभम शर्मा निवासी वैलेजाली लॉज ने अपने साथियों त्रिलोक सिंह नेगी व सुरेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर जितेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440