महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर मौत को गले लगाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उक्त महिला पर मृतक को जहर खाने के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन नंबर 18 आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी फईम अहमद की बीती 17 मार्च को जहरीले पदार्थ के सेवन से एसटीएच में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी शमा परवीन ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जहर खाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। शमा का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाली सोना पत्नी जलीस उर्फ इन्नी से उसके पति ने पुत्री की शादी के लिए गत वर्ष दिसम्बर माह में ब्याज में तीस हजार लिये थे। लेकिन वह उसे 50 हजार लौटा चुके थे। बावजूद इसके सोना उसके पति पर और पैसे देने का दबाव बना रही थी। 16 मार्च को भी वह उसके घर में आई और पैसों की मांग करने की लगी। बातों ही बातों में सोना ने अपने पास रखी जहर की शीशी उसके पति के हाथ में थमा दी और उसे पीने के लिए कहा। इस पर उसके पति ने यह कहकर जहर पी लिया कि वह सोना के आये दिन पैसों की मांग करने से परेशान हो चुका है। अगले दिन अस्पताल में उसके पति की मौत हो गई।
शमा ने इस मामले में सोना व उसके पति इन्नी के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इधर पुलिस ने सोना को शनि बाजार रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440