क्वारंटाइन सेंटरों में थम नहीं रहे मौत के मामले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने के साथ ही क्वारंटाइन सेंटरों में मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। दिल्ली से लौटे एक शख्स की क्वारंटाइन में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1358 हो गई है, जिनमें 530 स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही 808 एक्टिव केस हैं। छह मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित चौदह लोगों की मौत भी हो चुकी है। दरअसल, संजयनगर, खेड़ा निवासी 46 वर्षीय संजय विश्वास दिल्ली में नौकरी करता था। आज सुबह वह दिल्ली से रुद्रपुर स्थित रामपुर बॉर्डर पर पहुंचा। यहां जांच के बाद उसे राधा स्वामी सत्संग भवन में क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उसका कोरोना सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चम्पावत जिले के जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जनपद में विगत चार दिन से लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पांचवें दिन भी यह सिलसिला जारी रहा। हल्द्वानी से आई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूड़ी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले दोनों व्यक्ति महाराष्ट्र से आए हैं। इनमें एक व्यक्ति शारदा इंटर कॉलेज बनबसा में तो दूसरा पूर्णागिरि होटल में क्वारंटाइन किया गया था। दोनों लोगों को टनकपुर आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 48 कोरोना संक्रमितों में 31 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं तो एक की मौत हो गई है। अब 16 एक्टिव केस हैं। अभी 11 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद में 723 भेजे सैंपल में 668 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जौलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती दिल्ली पुलिस के एएसआइ की जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को संक्रमित पुलिस अधिकारी को जौलीग्रांट हॉस्पिटल से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

डोईवाला हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर केएस भंडारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस में अधिकारी चार जून को दिल्ली से अपने घर जौलीग्रांट आया था। पांच जून को बुखार-खांसी होने पर वह हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट भर्ती हो गए थे। सात जून की रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्हें दून हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है साथ ही नगर पालिका वार्ड नंबर 15 जौलीग्रांट आसपास कुछ एरिया को सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजर कर सील कर दिया गया है। एएसआइ के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी है फिलहाल, उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के फंसे मजदूरों को उनके घर भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

सोमवार को नेपाल मूल के 49 मजदूरों को बागेश्वर से उनके वतन रवाना किया गया। उन्हें शारीरिक दूरी नियमों का पालन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी की गई। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देश पर जिला प्रशासन ने डिग्री कालेज में मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें चाय, नाश्ता दिया गया। डिग्री कालेज परिसर से एक बस और दो मैक्स वाहन में 49 मजदूरों को उनके वतन भेजा गया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440