नगदी व सट्टा पर्ची के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित कर सट्टा लगाने वाले सटोरिये को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात्रि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि गौला बाईपास के निकट एक सटोरिया लोगों को सट्टे के प्रति प्रेरित कर सट्टा लगाने के लिए कह रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा तो वहां पर एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर सट्टा लगवाता मिला। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से सट्टा पर्ची व 15550 की नगदी भी बरामद हुई। सटोरिये ने पुलिस को अपना नाम मुकेश कश्यप पुत्र महेश कश्यप निवासी चौधरी कालोनी गौजाजाली बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440