बार-बार उत्पादन शुल्क बढ़ाकर केन्द्र कर रहा है मुनाफाखोरी: जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच तीन माह के दौरान पैट्रो पदार्थों पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार.बार की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोशल डिस्टेंसिंग के बीच धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान कहा गया कि एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा हैए वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार.बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की जा रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। देश की जनता में इस बढ़ोत्तरी के विरूद्ध भारी आक्रोश है। देश के नागरिकों से छल करने और उनकी गाढ़ी कमाई की जबरन वसूली का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे तेल के भाव कम हुए हैं। 24 जून, 2020 को कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय भाव 43.41 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो डॉलर-रुपए भाव के अनुसार 3288.71 रुपए प्रति बैरल बनता है। एक बैरल में 159 लीटर होते हैं। इसलिए 24 जून, 2020 को कच्चे तेल का प्रति लीटर भाव 20.68 रु. बनता है। इसके विपरीत, पेट्रोल-डीजल के मूल्य आसमान छूकर 80 रु. प्रति लीटर पहुंच गए हैं, जिससे साबित होता है कि मोदी सरकार भारत के भोले-भाले नागरिकों की जेब पर डाका डालकर उन्हें लूट-खसोट रही है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, पूर्व कनिष्क ब्लॉक प्रमुख जया कर्नाटक, ब्लॉक अध्यक्ष कुन्दन नेगी, कांग्रेस जिला महासचिव किरण मेहरा, महेश काण्डपाल, राधा चौधरी, अशोक जोशी, नीलू नेगी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440