फंसे मजदूरों को निकालने को केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से कर रही है प्रयासः राजनाथ सिंह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है। आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी का विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें -   ड्यूटी निभाकर लौट रहे थे विनोद शर्मा, रास्ते में थम गई जिंदगी की रफ्तार, पुलिस महकमे में पसरा मातम

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्रीय व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है। खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। और इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे, हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के मीरा मार्ग में जूते के शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का नुकसान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440