केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने किया सिंथिया स्कूल के चार छात्रों को सम्मानित

खबर शेयर करें

समचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों को 12वीं में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सहायक सचिव निशा श्रीवास्तव द्वारा भेजे गये एक पत्र के माध्यम से मेरिट प्रमाण पत्र स्कूल में भेजे गये हैं।

उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र रौतेला ने बताया कि बीते साल के परिणाम के आधार पर 12वीं के रजनीश पंत को जीव विज्ञान, सोनी शर्मा को भौतिकी, खुशबू पांडेय को हिंदी और कुनाल जोशी को अंग्रेजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: एक पल में उजड़ गईं चार जिंदगी… फ्लाईओवर पर मौत का ऐसा मंजर कि बहन बोली- साहब, मेरे भाई को जिंदा कर दो, स्कॉर्पियो में स्कूल संचालक भी था सवार

अकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी ने बताया कि किसी भी विषय में सफल अभ्यर्थियों में से शीर्ष 0.1 प्रतिशत छात्रों को अंकों के आधार पर प्रोत्साहन के तौर पर ये प्रमाण पत्र. बोर्ड द्वारा हर साल दिए जोते हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी छात्रों व उनकरे माता-पिता को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी वैश्य महासभा को मिला नया नेतृत्व: निर्विरोध अध्यक्ष बने राजीव अग्रवाल, कांटे की टक्कर में दिनेश गुप्ता बने महामंत्री

अकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी, रीना कार्की, ऋचा कर्नाटक, अश्विनी सारस्वत, मेघा लोहनी, मंजू भट्, नितीश, मीणा राना, धनेश्वरी बुधौरी, नीता पालीवाल, दिशा पाठक, तुलसी शर्मा, एलडी पाण्डेय, रूचिता पाण्डेय, मोहन चन्द्र जोशी, महेश चन्द्र जोशी, सुरेश चन्द्र मिश्रा सहित आदि शिक्षकों ने बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440