गणेश जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से हर समस्या का समाधान होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय स्थान प्राप्त है. किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी की नाम लिया जाता है, ताकि सभी कार्य निर्विघ्न पूरे किए जा सके। सनातन धर्म में गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। गणेश जी को बुधवार का दिन समर्पित है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने और सच्चे मन से मंत्रों का जाप करने से जीवन में सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें -   भक्ति और जयघोषों के बीच खुले मदमहेश्वर धाम के कपाट, पहले दिन 1135 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गणेश जी की अगर सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाए, तो गणपति भक्तों के सभी विघ्न दूर करते हैं। दुख-दर्द से छुटकारा मिलता है। गणेश जी के इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से हर समस्या का समाधान होता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गणेश जी के शक्तिशाली मंत्रों का जाप-

मनोकामना पूर्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
ऊँ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुद्धि प्रचोदयात।।

कार्य पूर्ति के लिए
वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बारिश के भी आसार

विघ्न दूर करने के लिए
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननमं।
विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम।।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
ऊँ मो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

भाग्य जगाने के लिए
नमामि देवं सकलार्थदं तं सुवर्णवर्णं भुजगोपवीतमं।
गजाननं भास्करमेकदन्तं लम्बोदरं वारिभावसनं च।

शत्रु पर विजय पाने के लिए
द्वविमौ ग्रसते भूमिः सर्पाे बिलशयानिवं।

दुखों से मुक्ति के लिए
गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणमं।
उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम।

संतान सुख के लिए
गं गणपत्ये पुत्र वरदाय नमः।।

परिवार की सुरक्षा के लिए
रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं।
भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्

असाध्य रोगों के लिए
ऊँ गणेश महालक्ष्म्यै नमः।।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440