समाचार सच, हल्द्वानी। शिवसेना परिवार तथा श्री रामलीला कमेटी लोहियासाल तल्ला के संयुक्त तत्वाधान में यहां मां सरस्वती बैंकट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक एवं शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में नीरज जोशी, नवीन कुमार, गौरव सिंह, जगदीश सिंह, उदय सिंह, विनोद कुमार जोशी, खेमानंद बेलवाल, दीपक थापा, भूपाल सिंह, रोहित सिंह, संतोष पालड़िया, भूपेश जोशी, सूरज चौहान, नीरज बिष्ट, धीरज कुमार आदि रक्तदान दाताओं ने रक्तदान किया।
भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि ऐसे समय में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सेल्यूट है। उन्होंने लोगों को मोटिवेट करते हुए कहा कि हम हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। रक्तदान करके हम जहां किसी व्यक्ति की जिंदगी बचा सकते हैं, वहीं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है।
शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेन्द्र नागर ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर जिन रक्त दाताओं ने रक्तदान किया है वह सभी बधाई के पात्र हैं और रक्तदाताओं द्वारा किये गये इस शुभ कार्य से कई लोगों की जान बचती है। इसलिये हम सबको इस महादान में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। शिविर का नेतृत्व कर रहे शिवसेना विधानसभा कालाढूंगी प्रभारी मुकेश जोशी ने अतिथियों व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस तरहें के शिविर लगाने की बात कही। शिविर का सहयोग कर रही ब्लड बैंक बेस हॉस्पिटल की टीम एवं डॉ उषा भट्ट ने रक्तदान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में समाजसेवी भोला दत्त पलाड़िया, शिवसेना नगर प्रमुख सुनील गुप्ता, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, नगर सचिव विपिन गुप्ता सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व समाजसेवी सम्मिलित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


