समाचार सच, देहरादून/नैनीताल। छिड़ाखान मीडार मोटर मार्ग, खनस्यूं में एक कैम्पर/पिकप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार 09 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना के अन्तर्गत मृतकों के परिजनों को रूपये 2-2 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गयी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



