मुख्यमंत्री धामी ने की कीवी उत्पादन को रोजगार के साथ जोड़ने की अपील

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर/देहरादून। कपकोट में कीवी उत्पादन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रोजगार के साथ जोड़ने की अपील की है। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया के नेतृत्व में उद्यान विभाग व काश्तकारों ने मुख्यमंत्री को देहरादून में कीवी व इससे बने उत्पाद भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काश्तकारों के प्रयासों से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिल रहा है। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बागेष्वर के कपकोट में उत्पादित कीवी फल व उससे बनी जैम, चटनी, स्क्वैश व अचार भेंट किया। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशासन व सरकार के सहयोग से मोंटी, ब्रूनो, एलिसन व हेवार्ड प्रजाति के उत्पादन व जिला योजना के तहत कीवी मिशन योजना में नई पौध तैयार कराई जा रही है। कहा कि इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट में कीवी उत्पादित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कीवी स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है तथा इससे रोजगार के साधन बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसे वृहद स्तर पर रोजगार के रूप में उत्पादित करने पर सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि जनपद में कीवी उत्पादन के बेहतर परिणाम मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की अन्य योजनाओं के लिए भी हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दौरान सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी, सहायक विकास अधिकारी षैलेष तिवारी, उद्यान सहायक कुंदन दानू आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440