उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सरकार या प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है और न ही ऐसी कोई तैयारी चल रही है।

गुरुवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जा सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी संभावना की कोई जानकारी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमें किसी भी स्तर पर यह नहीं बताया गया है कि चुनाव समय से पहले होंगे। न ही इस तरह की कोई तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग जब भी निर्णय लेगा, सभी को उसका पालन करना होगा, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद कई कार्यकर्ता हिरासत में

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज थी कि राज्य में विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 की शुरुआत के बजाय वर्ष 2026 के नवंबर-दिसंबर में कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे, मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी, जनवरी 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ तथा उसके बाद होने वाली जनगणना को लेकर चुनावी समय-सीमा को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल समय से पहले चुनाव की खबरों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है।

उत्तराखंड विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 23 मार्च 2027 तक है। ऐसे में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 की शुरुआत में होने की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440