मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत, की महत्वपूर्ण घोषणाएं, जानने को पढ़े…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाऐं करते हुए उत्तराखण्डवासियों को राहत दी है। सीएम द्वारा सदन में महत्वपूर्ण घोषणाएं इस प्रकार से हैं-

बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज और विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे जिस पर अनुमानित व्यय राशि रू0 2463.81 लाख होगी। विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर लगभग रू0 3642.00 लाख का व्यय भार आएगा।

परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 6 माह की छूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार रू0 7580.00 लाख होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर अनुमानित व्यय भार रू0 3250.00 लाख आएगा।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

पर्यावरण मित्रों को मिलेंगी 5 माह तक दो हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को रू0 2000 की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग रू0 830.00 लाख का व्यय भार आएगा।

पीएम स्वनिधि में पंजीकृत लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पी०एम० स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 05 माह तक 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25000 है तथा अनुमानित व्यय भार रू0 2500.00 लाख होगा।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

जल/सीवर उपभोक्ताओं को अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने पर छूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल/सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसंबर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।

आशा बहनों को दी जायेंगे 5 माह तक दो-दो हजार रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोविड की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। हम आशा बहनों को पांच माह तक 2-2 हजार रुपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा। आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440