मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी स्व0 मेजर जनरल केजे बाबू को श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गूंजे गुरबाणी के शबद, संगत ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440