मुख्यमंत्री हल्द्वानी में 1 अक्टूबर को 120 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत 1 अक्टूबर गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा किये गये विभिन्न जनकल्याणकारी नवाचार कार्याे का शुभारम्भ करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री रावत गुरूवार को तहसील हल्द्वानी, बेस चिकित्सालय व सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे किये गये नवाचार कार्याे का शुभारम्भ करेंगे साथ ही 120 करोड़ के विकास कार्याे का लोकापर्ण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
डीएम श्री बंसल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तहसील परिसर में दो एम्बुलैंस सेवाएपशु सेवा वाहन, हिलांश किचनए म्यूरल्स जनता को समर्पित करेंगे वहीं डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओंए आधुनिक जांच उपकरणों, आधुनिक अल्ट्रासाउन्ड मशीनएएक्सरे मशीनए ब्लड कम्पोनेंट सैपरेशन यूनिट, एलाईजा रीडर विथ वाशर मशीन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बीपीपीआई द्वारा संचालित जन औषधि केन्द्र का शुभारम्भ करेंगे तथा प्लाज्मा डोनर्स को भी सम्मानित करेंगे।
डीएम बंसल ने बताया कि स्वयं सहायता समूहांे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसरए बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल के साथ ही अब विकास भवन भीमताल व हल्द्वानी तहसील मंे भी संचालित किये जा रहे हैै। जनस्वास्थ्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील जिलाधिकारी जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने हेतु चिकित्सालयों को आधुनिकतम उपकरणों से लैस कर रहे है वहीं जनमानस को सभी प्रकार की जैनरिक दवायें कम दामों पर उपलब्ध हो इसके लिए जनऔषधि केन्द्र खोलने का कार्य भी कर रहे है ताकि गरीब व आम जनता को अधिकाधिक शासकीय दरों पर उच्च जांच करते हुये बेहतर स्वास्थ्य सेवायें व दवायें उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि ब्लड कम्पोनंेट सैपरेटर यूनिट लगाने से एक होल ब्लड के तीन कम्पोनेंट (प्लाज्माए पीआरबीसीए प्लेटलेट) बन पायेंगे जिससे एक यूनिट से तीन रोगी लाभान्वित होंगे। उन्होने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटाहल्दू में रोगी वाहन उपलब्ध होने से सुदुरवर्ती एवं दूरस्थ दुर्घटनाओं से संवेदनशील क्षेत्रों से गम्भीर रोगियों एवं घायलांे के त्वरित उपचार हेतु उपचार लाभ पहुचाने मे लाभप्रद होंगी। साथ ही कोविड रोगियों को भी समय से चिकित्सालय एंव सीसीसी पहुचाने मे अत्यधिक लाभप्रद होगी। निराश्रित, बीमार एवं दुर्धटनाग्रस्त पशुओं के सहायता हेतु आपातकालीन पशु सेवा वाहन का संचालन किया जा रहा है।
श्री बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में स्वेच्छा से प्लाज्मा दान करने वाले प्लाज्मा दाताओं को सराहनीय कार्य हेतु मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जिससे प्लाज्मा दाताओं का उत्साह वर्धन होगा तथा अधिक से अधिक डोनर प्लाज्मा देने हेतु आगे आ सकें ताकि कोविड 19 के संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा सके। उन्हांेने बताया कि आतिथि तक 115 प्लाज्मा दाताओं का विवरण गूगल स्प्रेडसीट पर अद्यतन कर अपलोड किया गया है। अब तक 60 कोरोना मरीजो को प्लाज्मा थेरेपी से स्वस्थ किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440