हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस ने किया 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani: Banbhulpura police arrested smuggler with 18 drug injections

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड संकल्प के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम में शामिल उ०नि० संजीत कुमार राठौड, कानि0 रिजवान अली, परवेज अली मुन्ना सिंह, दिलशाद अहमद क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग पर थे इसी दौरान तस्कर मो० शमशाद पुत्र सरफराज उर्फ जाट निवासी नई बस्ती ठोकर के कब्जे से 18 नशीले इंजेक्शन की तस्करी करते हुए गौला पार्किंग निकट रेलवे पटरी से गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440