हल्द्वानी गौला नदी में खेल रही मजदूर की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आंवला चौकी गेट के पास गौला नदी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंवला चौकी गेट निवासी मजदूर अजय की सात वर्षीय पुत्री मोनिका आज गौला नदी में खेल रही थी। इस बीच अचानक वह चोट लगने से बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जता रहे हैं। बच्ची बालिका के मामा ने उसके साथ गलत हरकत होने की आशंका जताई है। इसे लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   काशीपुर में युवती की गोली लगने से मौत का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; छीनाझपटी में चली गोली, फिर मिटाए गए सबूत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440