गर्म पानी की बाल्टी में गिरने बच्चा झुलसा, एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से बच्चा झुलस गया। जिसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय में तैनात मूलरूप से गंगोलीहाट निवासी देवेंद्र भट्ट के तीन वर्षीय पुत्र राहुल को आज प्रातः उसकी मां नहलाने के लिए ले जा रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच बच्चा गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440