समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मार्च माह से लगे लॉकडाउन के चलते सरकार द्वारा समस्त गतिविधियां जहां पर भीड़भाड़ व स्कूल इत्यादि बंद कर दिये गये थे ऐसे में कुछ बच्चों द्वारा इस लॉकडाउन का सदुपयोग अपनी संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
नैनीताल निवासी नवीन भट्ट के पुत्र अध्ययन भट्ट व पंडित राकेश भट्ट के पुत्र दक्ष भट्ट, साकेत भट्ट जो कि नैनीताल स्थित महर्षि विद्या मंदिर ताकुला में 7 कक्षा व 4 कक्षा में पढ़ाई करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद होने के चलते इन होनहार बच्चों ने अपनी संस्कृति को भी बचाने के प्रयास में सांस्कृतिक कार्यक्रम घर पर ही करते हुए लोगों को संदेश देते हुए अपनी संस्कृति की महत्वता को दर्शाने का व लोगों से अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते नजर आ रहे हैं। उनके इस प्रयास को लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर डाली वीडियो व फोटो को काफी सराहा रहे हैं।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


