सखी सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अधिकमास के उपलक्ष्य में सखी सहेली ग्रुप के द्वारा आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। प्रतियोगिता में जीया प्रथम, ललिता द्वितीय और शिवम तृतीय रहें। इस दौरान बच्चों ने अन्य तरह तरह के गेम्स में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्रुप के अध्यक्ष मंजू उपकार वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी होती है जरूरत है इसे निखारने की। आर्ट प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। उनका कहना था कि बच्चे देश के कर्णधार होते हैं। मंत्री श्रीमती सुमन वार्ष्णेय ने अपने ग्रुप के बारे में बोलते हुए कहा कि ग्रुप का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है और उनके साथ समय व्यतीत कर खुशियाँ बांटना है।
इस दौरान ग्रुप की सदस्यों ने बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की संचालिका श्रीमती पार्वती किरौला के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी और टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
समिति की संचालिका श्रीमती पार्वती किरौला ने संखी ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में इसी तरह सहयोग की आशा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -   18 जून 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम के अंत में संस्था के बच्चों ने सुंदर सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तृति देकर सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तद्पश्चात सखी सहेली ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनक उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में नैंसी जायसवाल और ईशिका वार्ष्णेय शामिल रही।
कार्यक्रम में संरक्षिका सुचित्रा पंकज जयसवाल, शकुंतला देवी जी और मंजू उपकार वार्ष्णेय, सुमन वार्ष्णेय, खुशबू खुशबू रमेश जयसवाल, सीमा बत्रा, मन्ना परगाई, ममता परगई, नंदनी देवल, नंदनी वार्ष्णेय, प्रीति टंडन, रश्मी शर्मा, राखी शर्मा, मंजू साह, सुशीला बगडवाल, कमलेश बगड्वाल, बेबी गोयल, किरन कश्यप, नीरू कश्यप, नैंसी सोनी जैसवाल, नैंसी नैंसी जैसवाल, आशु राठौड़, सोनिया अग्रवाल, और सखी सहेली ग्रुप की सभी सखियां उपस्थित रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440