सफाईकर्मी राजेश को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना गंभीर बीमारी के दौरान अपने महानगर के वार्डों में तैनात सफाईकर्मी तत्परता से सफाई के कार्याें में लगे हैं। जिससे कई मोहल्ले के लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में तैनात सफाई कर्मियों को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा नवाबी रोड वार्ड नं. 6, दुर्गा कालोनी में तैनात सफाई कर्मी राजेश को वहां रहने वाली समाज सेविका व खालसा नेशनल कन्या इंटर कालेज की अवकाश प्राप्त प्रवक्ता पार्वती किरौला ने उन्हें तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी व उनको मास्क भेंट कर अपना ध्यान रखने की भी अपील करी।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व इनका भरा पूरा परिवार था, लेकिन कुछ समय पूर्व ही इनकी पत्नी व जवान पुत्र का देहान्त होने के कारण यह काफी दुखी रहते और इस दुख को समेट कर पूरे मनोयोग से पूरे मोहल्ले की साफ-सफाई में मुस्तैदी से कार्यप्रणाली को अंजाम देते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440