समाचार सच, देहरादून। बुधवार की देर रात को देहरादून के मालदेवता में बादल फटने से सड़क पर काफी मलबा आ गया। मलबा और बारिश का पानी ने खेतों, घरों, दुकानों में घुसने से काफी नुकसान हुआ है। साथ ही सड़क बंद होने से क्षेत्रों के दर्जनों गांव के मार्ग सम्पर्क कट गया है।
बुधवार की देर रात को भारी बारिश के चलते दून के देहरादून के रायपुर से मालदेवता को जाने वाले मार्ग पर बादल फट जाने से भारी तबाही हो गयी है। मलबा और बारिश का पानी ने कुछ घरों, होटल, ढाबों और खेतों को काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में मलबा आने से आवाजाही से बंद हो गई है। स्थानीय लोगों को सुचना पर प्रशासन की टीम अभी मौके पर पहुंच गयी है। समाचार लिखे जाने तक इससे नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












