सीएम धामी: रद्द की गई परीक्षाएं तय समय पर होंगी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने जगदगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि युवाओं की लगभग सभी मांगें मान ली गयी हैं, जिनमें नकल अध्यादेश भी है।

इसी मौके पर सीएम धामी (CM Dhami) ने राजधानी में चल रहे बेरोजगार युवाओं के आंदोलन पर कहा कि छात्र किसी के बहकावे में ना आयें, उनकी लगभग सभी मांगे मान ली गई हैं , लेकिन कुछ लोग है जो परीक्षाओं को लेकर इतना उलझाना चाहते हैं कि अगले 5 सालों तक कोई परीक्षा नही हो पाए। साथ ही उन्होंने शारदीय कावंड़ को लेकर आने वाले सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु आश्रम में राजराजेश्वरआश्रम महाराज (Rajarajeshwar Ashram Maharaj) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हरिद्वार दौरे पर उन्होंने हरिद्वार के अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले और विकास योजनाओं के संबंध में चर्चा की। राजधानी में बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि युवाओं की लगभग सभी मांगें मान ली गयी हैं,जिनमें नकल अध्यादेश भी है।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में जुए के खिलाफ पुलिस का एक्शन, चार लोग गिरफ्तार; नकदी और ताश के पत्ते बरामद

उन्होंने कहा कि जिस भी परीक्षा में नकल या पेपर लीक होने के मामले सामने आए थे सभी परीक्षाएं रद्द हो गई हैं और राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षाओं को लेकर जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार आगे की सभी परीक्षाएं समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को इतना तूल देना चाहते हैं कि आने वाले 5 सालों में कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा ना हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना

CM Dhami: Canceled exams will be held on time…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440