सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 25 हजार मुआवजा की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देरादून। बरेली के बहेड़ी में उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। सीएम धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50000 और सामान्य रूप से घायलों को 25000 मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ सभी घायलों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी जाएगी। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का दुःखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में तेंदुए की दहशत के बीच पिंजरे में फंसा शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; हमलावर गुलदार की तलाश जारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440