हल्द्वानी में नहर कवरिंग कार्य के विलम्ब तथा सड़कों की खस्ता हालत देख सीएम धामी हुए नाराज

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री का हल्द्वानी में जगदम्बा नगर स्थित रोड व एसबीआई से नवाबी रोड नहर कवरिंग कार्य का औचक निरीक्षण, दिये अधिकारियों को शीघ्र कार्य कराने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में नहर कवरिंग कार्य के विलम्ब तथा सड़कों की खस्ता हालत देख कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जतायी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही इन कार्यों को पूरा करवायें। आपकों बता दे कि सोमवार को सीएम का बनबसा क्षेत्र में दौरा था और सभी कार्यों के सम्पन्न होने के बाद शाम को हल्द्वानी पहुंचना था। हल्द्वानी सर्किट हाउस पहुंचने के बाद सीएम ने हल्द्वानी के एसबीआई से नवाबी रोड नहर कवरिंग कार्य तथा जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण कर दिया। जिससे स्थानीय प्रशासन तथा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

सीएम श्री धामी ने जगदम्बा नगर स्थित रोड के निरीक्षण दौरान वहां की सड़कों की खस्ता हालत देखकर नाराज हो गये और शीघ्र नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है, जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। विदित है कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगरनिगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे जिससे जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

इधर उक्त निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रॉड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। नहर कवरिंग कार्य मे सिंचाई विभाग द्वारा काफी विलम्ब किया गया है जिस पर सीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है तथा शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए है। विदित है कि नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अगस्त 2026, शुक्रवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440