बुलडोजर से आपदा क्षेत्र पहुंचे सीएम धामी, खुद संभाली रेस्क्यू की कमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। कई इलाकों में सड़कें टूटी, घर जलमग्न हुए और लोगों के फंसे होने की खबरें सामने आईं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन पर जश्न मनाने की बजाय आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। खास बात यह रही कि धामी जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए मलबे में फंसे इलाकों तक पहुंचे और खुद राहत व बचाव कार्य की कमान संभाली।

ग्रे सूट पहने धामी जेसीबी के केबिन में चढ़े नजर आए और क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों व जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत शिविर लगाने, भोजन, पानी और दवाओं की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। रविवार रात सहस्रधारा नाले में उफान और बादल फटने जैसी घटना से बाजार क्षेत्र में मलबा घुस आया, जिससे कई दुकानें व होटल क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मलबे के नीचे 4-5 लोग दबे हो सकते हैं। सीएम ने एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस को युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने केसरवाला और मालदेवता इलाकों का भी निरीक्षण किया, जहां 100 मीटर लंबी सड़क बह गई और घरों व सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। तमसा नदी के उफान से तपकेश्वर महादेव मंदिर का आंगन भी जलमग्न हो गया। हालांकि गर्भगृह सुरक्षित रहा। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | कार्तिक कृष्ण पंचमी आज, कई राशियों के लिए धन और तरक्की के योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मुख्यमंत्री ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरी ताकत से हालात सामान्य करने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकराकर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440