महाकुंभ में सेवा देने वाले एसडीआरएफ जवानों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल अपने गंतव्य को लौट चुके हैं। उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवानों ने भी कुंभ में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में इन जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और 5 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की।

सीएम धामी ने एसडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में उनकी सेवाओं से उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अनुभव का लाभ राज्य को 2027 हरिद्वार कुंभ में मिलेगा, जिससे आयोजन और अधिक भव्य और सुव्यवस्थित हो सकेगा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुनियोजित पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड एसडीआरएफ के साथ-साथ प्रदेश के कई पीसीएस अधिकारियों ने भी प्रयागराज महाकुंभ में अपनी सेवाएं देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440