दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह में CM धामी बोले—PM मोदी का हर दौरा उत्तराखंड के लिए विकास की नई सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर उत्तराखंड दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश और उत्तराखंड को लगभग ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जो प्रदेश की कनेक्टिविटी और पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन कई दृष्टियों से विशेष है। एक ओर जहां दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान करेगा, वहीं यह अवसर B. R. Ambedkar की जयंती का भी है। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता और समानता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 13 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को वैशाखी और सिख नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कृषि परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक घोषित किए जाने से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। सीमांत गांव माणा को देश का प्रथम गांव घोषित करने से लेकर इन्वेस्टर समिट, आदि कैलाश यात्रा, राष्ट्रीय खेलों और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कई ऐतिहासिक कदमों ने उत्तराखंड को नई पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, भावना की मौत, नेहा गंभीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” की अवधारणा के साथ प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के तहत कार्य कर रही है।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कविता के माध्यम से देश की प्रगति, विकास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नंदा राजजात यात्रा पर आधारित एक विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किया, जिसमें मां नंदा की डोली और पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियों का सुंदर चित्रण किया गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440