सीएम धामी ने की पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत

खबर शेयर करें

प्रदेश के सभी 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय: पुष्कर सिंह धामी

समाचार सच, देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण अभियान की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: हल्द्वानी में 6 हजार लोगों को पिलाया शीतल शरबत, गंगा दशहरा पर उमड़ा सेवा का सैलाब

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 03 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को 15 दिन के अंदर कम्बल वितरण का कार्य पूर्ण किया जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रमिकों की सहायता के लिए जो भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक पात्र को सुविधाओं का लाभ समय पर मिले। विभिन्न योजनाओं के प्रति उनको जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें समाज के हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए निरंतर प्रयास करने हैं। इस अवसर पर सचिव श्रम श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह एवं श्रमिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   २६ मई २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440