हल्द्वानी में सीएम धामी का भव्य रोड शो, भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में मांगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया। रोड शो का शुभारंभ कालाढूंगी रोड से हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस रोड शो में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, और राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण संकल्पों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहला लक्ष्य सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराना है। दूसरा, इसी माह उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना और इसे देशभर में लागू करने की गंगोत्री की शुरुआत करनी है। तीसरा, 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को सफल बनाना है।

मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल जरूर खिलेगा। रोड शो कालाढूंगी रोड से शुरू होकर नैनीताल रोड और तिकोनिया तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश देखने लायक था।

यह भी पढ़ें -   9 नवंबर तक जमीन पर दिखे रोपवे के काम! CM धामी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश भट्ट, भुवन जोशी, मोहन पाठक, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरान, हरीश आर्या, वीरेंद्र बिष्ट समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440