सीएम ने टपकेश्‍वर मंदिर में जलाभिषेक कर मांगा आशीर्वाद   

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्‍यमंत्री धामी परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440