सीएम त्रिवेन्द्र का गूगल के सीईओ से आईटी सेक्टर में निवेश करने का आग्रह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गूगल (अल्फाबेट) के सीईओ सुंदर पिचाई से उत्तराखंड में आईटी सेक्टर में निवेश करने का अनुरोध किया है। श्री पिचाई को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी से विकास के वैकल्पिक मॉडल पर काम करने की जरूरत महसूस हो रही है। छोटे शहरों में आईटी क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने गूगल के भारत में निवेश की योजना में उत्तराखंड को शामिल करने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार को इस संबंध में गूगल (अल्फाबेट) प्रबंधन से समन्वय करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चाकू से हमला… गंभीर चोट… फिर भी नहीं छोड़ा हौसला! भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की दुनिया में चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440