सीएम रहेंगे दो दिन हल्द्वानी महानगर में, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां की पूर्ण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार 18 फरवरी को दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां संगठनात्मक बैठक के साथ ही जनप्रतिनिधियों से संवाद भी स्थापित करेंगे। सीएम का यूओयू में शिलान्यास कार्यक्रम भी तय है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर बुधवार को भाजपा संगठन की एक बैठक पार्टी संभाग कार्यालय में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएम गुरूवार को 4.30 बजे एफटीआई सभागार पहुंचेंगे। जहां वह दो सत्रों में बैठक करेंगे। पहली बैठक सायं 5 बजे से होगी। जिसमें सीएम प्रदेश, जिला, मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व पार्षदों के साथ चर्चा करेंगे। जबकि बैठक के दूसरे सत्र में वह 6.15 बजे से सांसद, विधायक (हारे व जीते हुए), राज्यमंत्री, नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय समिति, को-ऑपरेटिव अध्यक्ष, निदेशक, जिला पंचायत, ज्येष्ठ, कनिष्ठ/ब्लॉक प्रमुख, प्रदेश स्तरीय निदेशकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की। साथ ही सीएम का 19 फरवरी को समीक्षा बैठक व यूओयू में शिलान्यास कार्यक्रम निर्धारित है।
बैठक में बैठक में मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रघुवर जोशी, हरिमोहन अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला मंत्री प्रताप बोहरा, दिनेश खुल्बे, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, मण्डल महामंत्री कमल किशोर पाण्डे आदि मौजूद रहे।
इधर पुलिस-प्रशासन ने भी सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440