उत्तराखण्ड में 17 दिसंबर से ठंड में और इजाफा होने की संभावना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पारे में गिरावट का क्रम जारी है। पाला और कोहरा गिरने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब 17 दिसंबर से ठंड में और इजाफा होने की संभावना दिख रही है। उक्त जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेशभर में मौसम करवट बदलेगा। इस दिन से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और राज्य के मैदानी जिलों में बारिश के समीकरण बन रहे हैं। इससे पहले 16 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। गढ़वाल में देहरादून समेत सभी जगह दिन में हल्के बादल छाए रहे। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी 24 घंटे तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह कोहरा छाने की संभावना है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440