हल्द्वानी में कंपनी की महिला कर्मी से सहकर्मी ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कंपनी कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इसका आरोप सहकर्मी पर ही लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छेड़छाड़ का मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। यहां पानी की आपूर्ति करने वाली कंपनी की महिला कर्मी ने सोमवार को सहकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर सौंपी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस तिवारी नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440