श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में विधि-विधान से मनाया सामूहिक श्रावणी उपाकर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्रावणी पूर्णिमा पर श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ हल्द्वानी में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आचार्य डा0 चन्द्र बल्लभ बेलवाल के आचार्यत्व में पंचांग पूजन व ऋषि तर्पण किया गया यज्ञोपवीत की प्रतिष्ठा कर धारणा किया गया। सामाजिक समरसता की ओर से आयोजित रक्षा बन्धन में सभी को राखी बांधी गयी। साथ विश्व संस्कृत दिवस समारोह भी मनाया गया

यह भी पढ़ें -   शरीर की गर्मी कम करने के कारगर उपाय

इस अवसर पर प्राचार्य डा0 नवीन चन्द्र जोशी ने संस्कृत भाषा के महत्व के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्व की आदि भाषा है इसे देवभाषा कहा जाता है। हमारे वेद पुराण उपनिषद व समस्त शास्त्र संस्कृत में ही लिखे गए हैं। विश्व बंधुत्व की उदात्त भावना केवल संस्कृत में ही दृष्टिगोचर होती है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सहकार्यवाह चन्द्र शेखर भट्ट ने कहा कि हमें विश्व संस्कृत दिवस पर अपने वैदिक वांग्मय व शास्त्रों को जानने का प्रयास करना चाहिए। संस्कृत से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इस अवसर पर संस्कृत के बयोबृद्ध विद्वान विष्णु दत्त थुवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आचार्य अनुराग जोशी, मंजीत जोशी, ललित परगांई, सचिन पाण्डेय, राकेश कुमार, मानस तिवारी, नवीन चन्द्र तिवारी, गणेश पंत, कार्तिकेय शर्मा, आचार्य प्रमोद जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440